मोटापा कम करने, कंधों में अकड़न और कमरदर्द के लिए लाभदायक है ये आसन - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 March 2019

मोटापा कम करने, कंधों में अकड़न और कमरदर्द के लिए लाभदायक है ये आसन

अगर आप कंधों में दर्द या सर्वाइकल की समस्या से परेशान हैं तो ऊष्ट्रासन लाभकारी हो सकता है। जानिए इसके बारे में।

लाभ : कंधों में अकड़न, कमरदर्द, अस्थमा, सांस संबंधी अन्य रोग, और मोटापा कम करने में यह आसन लाभकारी है।

ऐसे करें : सबसे पहले वज्रासन में बैठें फिर घुटनों के बल खड़े हो जाएं। सांस भरते हुए दाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं। सांस छोड़ते हुए पीछे की तरफ मुड़ें व हथेली से दाएं पैर की एड़ी को पकड़ें। यही क्रम दूसरे हाथ के साथ दोहराएं। दोनों हाथों से पैरों की एडिय़ों को पकड़े होने की स्थिति में क्षमतानुसार रुकें। फिर वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

अभ्यास : इसे 4-5 बार दोहराएं। दोनों एड़ियों को पकड़ने की स्थिति में 30 सेकंड से 3 मिनट तक रुकने का प्रयास करें।

सही समय : यह आसन सुबह के समय खाली पेट या भोजन के 3 घंटे बाद किया जा सकता है।

ध्यान रहे : जोड़ों में दर्द होने पर इसे करते समय घुटनों के नीचे किसी गद्दी का प्रयोग करें। गर्भवती महिलाएं इसे न करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2NHQSyB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages