बॉलीवुड महानायक Amitabh Bachchan अभिनीत क्राइम थ्रिलर फिल्म 'Badla' ने दर्शकों को खूब लुभाया है। एक रोमांचक ट्रेलर से लेकर रहस्यमय पोस्टर तक, निर्माता लगातार दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रहे हैं। इस फिल्म में अब एक और कलाकार का नाम जुड़ गया है और वह हैं Amrita singh।
अनुभवी अभिनेत्री अमृता सिंह 'टू स्टेट्स' के बाद फिल्म 'बदला' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'हां, बहुत दिनों बाद एक बेहतरीन मौका मिला है अपना हुनर दिखाने का। मेरा काम कैसा रहा, यह तो दर्शक ही बताएंगे।'
'टू स्टेट्स' में अभिनेत्री ने एक पंजाबी मां का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था। फिल्म 'बदला' में भी अमृता एक पंजाबी मां की भूमिका में नजर आएंगी, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट होगा जो आपको फिल्म देखने पर पता चलेगा।
हाल ही में, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू का फिल्म से पहले लुके, ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों ने फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है और अब सब की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी है।
समीक्षकों की प्रशंसित और पसंदीदा फिल्म 'पिंक' के बाद अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू फिल्म 'बदला' में दूसरी बार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। साथ ही, यह बहुआयामी प्रतिभा के धनी मलयालम अभिनेता टोनी ल्यूक की पहली फिल्म भी होगी। फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TsVDBf
No comments:
Post a Comment