इस एक्ट्रेस को 'कोबरा' कहकर चिढ़ाते थे लोग, रोती थी नाम बदलने के लिए - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 6 March 2019

इस एक्ट्रेस को 'कोबरा' कहकर चिढ़ाते थे लोग, रोती थी नाम बदलने के लिए

अभिनेत्री कुब्रा सैत ने कहा है कि बचपन में उनके नाम के कारण उनका मजाक बनाया जाता था। लोग उन्हें उनका नाम लेने के बजाए 'कोबरा' कहकर बुलाते थे। उन्होंने कहा, 'मेरा अपने नाम के कारण मजाक बनाया गया। मुझे जीवनभर कोबरा कहा गया। जब मैं बच्चा थी तो मैं अपना नाम बदलने के लिए रोती थी और अनुरोध करती थी। लेकिन आज मुझे अपने नाम पर गर्व है। मैं अपनी खुद की पहचान के साथ बहुत सहज महसूस करती हूं।'

 

इस एक्ट्रेस को 'कोबरा' कहकर चिढ़ाते थे लोग, रोती थी नाम बदलने के लिए

कुबरा ने फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के साथ स्किनकेयर ब्रांड ओले के 'फेस एनीथिंग' अभियान के लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत कर रही थीं। 'फेस एनीथिंग' अभियान के बारे में और वह इसके साथ कैसे तालमेल बनाती है, के बारे में बात करते हुए कुब्रा ने कहा, 'मुझे लगता है कि लोग आपको आगे बढ़ने से रोकने या आपको यह महसूस करने कि आप बहुत अच्छे नहीं हैं, इसके लिए बहुत-सी बातें बताएंगे।'

 

इस एक्ट्रेस को 'कोबरा' कहकर चिढ़ाते थे लोग, रोती थी नाम बदलने के लिए

साथ ही उन्होंने कहा,' लेकिन जब आप अपने ऊपर ध्यान केंद्रित करते हैं और कहते हैं कि मैं इस सब से बेहतर हूं और मैं लड़ सकती हूं और हर चीज का सामना कर सकती हूं तो आप उस जाल से बाहर निकल जाते हैं और एक नया इंसान बन जाते हैं।' समाज में महिलाओं की स्थिति पर अपने विचार साझा करते हुए कुब्रा ने कहा कि उन्हें लगता है कि शारीरिक बाधाएं, कुछ अवधारणाएं और आलोचनाएं किसी एक Gender तक सीमित नहीं हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IUM0r9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages