दीपिका, प्रियंका को पीछे छोड़ कंगना ने रचा इतिहास, इतने करोड़ लेकर बनी देश की हाइऐस्ट पेड एक्ट्रेस - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 24 March 2019

दीपिका, प्रियंका को पीछे छोड़ कंगना ने रचा इतिहास, इतने करोड़ लेकर बनी देश की हाइऐस्ट पेड एक्ट्रेस

कंगना रनौत इन दिनों मीडिया में छाई हुई हैं। कुछ दिनों पूर्व उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज हुई जिसे दर्शको से अच्छा रिस्पांस मिला। हाल में कंगना ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक बड़ी घोषणा की गई कि कंगना अब तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में लीड रोल निभाते नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ए.एल. विजय कर रहे हैं। विजय दक्षिण भारतीय फिल्मों के सबसे कामयाब निर्देशकों में गिने जाते हैं।

 

kangana-ranuat-charge-24-crores-for-biopic-of-jaylalita

इसी से जुड़ी अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा कि एक्ट्रेस इस फिल्म के करीब 24 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। अगर ऐसा होता है तो कंगना बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन जाएंगी। खबरों के अनुसार दो भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए कंगना को 24 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। फिल्म मेकर्स को कंगना की स्टार पावर इमेज पर पूरा भरोसा है। इस वजह से उनका मानना है कि इस फिल्म को पूरे भारत के दर्शक देखेंगे। फिल्म के निर्माताओं ने पहले ही कंगना के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

 

kangana-ranuat-charge-24-crores-for-biopic-of-jaylalita

हाल में कंगना ने इस फिल्म पर बात करते हुए कहा, 'जयललिता हमारे देश की एक सफल महिला थीं। वह अपने समय की सुपरस्टार थीं और उसके बाद राजनीति में भी सफल हुईं। उन पर बन रही फिल्म से जुड़कर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। कंगना ने कहा है कि जल्द ही तमिल और हिंदी में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HRA5YL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages