Kesari New Song : अक्षय कुमार की 'केसरी' का दूसरा गाना 'सिंह गरजेगा' कल होगा रिलीज - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 March 2019

Kesari New Song : अक्षय कुमार की 'केसरी' का दूसरा गाना 'सिंह गरजेगा' कल होगा रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुई हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म का दूसरा गाना 'आज सिंह गरजेगा' कल यानी मंगलवार को रिलीज होने वाला हैं। आपको बता दें कि इससे पहले इसका पहला गाना रिलीज हो चुका है। इस नए गाने के बारे में अक्षय कुमार ने छोटा सा टीजर शेयर किया है।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने इस गाने की दो लाइन गाकर ट्विटर और इंस्टग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वह 'आज सिंह गरजेगा' गा रहे हैं। इस वीडियो में वह बेहद एनर्जेटिक नजर आ रहे हैं। इसमें अक्षय ओरेंज कलर की टी शर्ट में स्टूडियो में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि इस गाने से पहले इसका पहला गाना 'सानू केहंदी' भी रिलीज हुआ था। यह गाने फैंस ने बहुत पसंद किया था। फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

Akshay Kumar

इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा की कैसे 21 सिख हजारों दुश्मनों से लड़ते हैं। यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GZyPUa

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages